RPSC RAS Result 2023 आरपीएससी आरएएस रिजल्ट 2023 को लेकर बड़ी खबर, जानें कब जारी होगा रिजल्ट

RPSC RAS Result 2023: राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा 2023 का आयोजन 1 अक्टूबर 2023 को किया गया है। आरपीएससी आरएएस परीक्षा 1 अक्टूबर 2023 को सुबह 11:00 से दोपहर 2:00 तक आयोजित की गई है। इस परीक्षा के लिए प्रदेश भर में 2158 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे और यह परीक्षा 46 जिलों में आयोजित की गई थी। आरपीएससी आरएएस एग्जाम के लिए 697051 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। आरपीएससी आरएएस रिजल्ट 20 अक्टूबर 2023 को जारी कर दिया है जबकि मार्क्स 23 अक्टूबर 2023 को जारी कर दिए हैं।

RPSC RAS Result 2023

आंसर की पर 4 अक्टूबर तक दर्ज करवा सकते हैं आपत्ति

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा 1 अक्टूबर 2023 को ही आरएएस एग्जाम की ऑफिशियल आंसर की जारी कर दी है। आरपीएससी द्वारा आरएएस एग्जाम 1 अक्टूबर 2023 को आयोजित किया गया है. इसके साथ ही आरपीएससी ने 1 अक्टूबर को ही मास्टर क्वेश्चन पेपर और आधिकारिक आंसर की जारी कर दी है। अभ्यर्थियों को आंसर की पर आपत्ति दर्ज करवाने के लिए 2 अक्टूबर से 4 अक्टूबर 2023 तक का समय दिया गया है। अभ्यर्थियों को आंसर की पर आपत्ति दर्ज करवाने के लिए ₹100 प्रति प्रश्न आपत्ति शुल्क देना होगा।

अभ्यर्थी आरएएस आंसर की पर आपत्ति एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन करके रिक्रूटमेंट पोर्टल में जाकर करवा सकते हैं। इसके साथ ही अभ्यर्थी आपत्ती शुल्क का भुगतान ईमित्र कियोस्क अथवा स्वयं ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं।

आर एस प्रीलिम्स एग्जाम को क्वालीफाई करने पर देना होगा मैंस एग्जाम

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आरएएस एग्जाम के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 जुलाई से 31 जुलाई 2023 तक भरवा गए थे। इसमें राज्य सेवाओं के लिए 424 पद और अधीनस्थ सेवाओं के लिए 481 पद रखे गए हैं। आरपीएससी आरएएस प्रीलिम्स एग्जाम का आयोजन 1 अक्टूबर 2023 को किया गया है यह एग्जाम क्वालीफाई नेचर का है। आरपीएससी आरएएस प्रीलिम्स एक्जाम को क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थियों को मेंस एग्जाम में शामिल किया जाएगा। इसके बाद अभ्यर्थियों का इंटरव्यू और डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन होगा।

  • प्रारंभिक लिखित परीक्षा (योग्यता परीक्षा)
  • मुख्य परीक्षा (800 अंक)
  • साक्षात्कार (100 अंक)
  • दस्तावेज सत्यापन
  • चिकित्सा परीक्षण।

आरपीएससी आरएएस एग्जाम कितने नंबर आए

आरपीएससी आरएएस प्रीलिम्स एक्जाम रिजल्ट राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी किया जाएगा। माना जा रहा है कि राजस्थान आरएएस रिजल्ट अगले महीने के अंत तक जारी कर दिया जाएगा। आरपीएससी आरएएस प्रीलिम्स एग्जाम की फाइनल आंसर की इसी महीने और रिजल्ट अगले महीने जारी किया जा सकता है।

आरपीएससी आरएएस एग्जाम कितने नंबर आए: यहाँ क्लिक करें

आरपीएससी आरएएस रिजल्ट यहां से देखें: यहाँ क्लिक करें

Leave a Comment