WhatsApp Group Join Now

Telegram Group Join Now

Rajasthan Tarbandi Yojana 2023 अपने खेत पर फ्रि तारबंदी कराएं, सरकार देगी खर्चा

Rajasthan Tarbandi Yojana 2023 अपने खेत पर फ्रि तारबंदी कराएं, सरकार देगी खर्चा: किसान अपने खेतों के चारों तरफ कांटेदार तार बंदी लगाकर आवारा पशुओं से फसल की सुरक्षा कर सकते हैं। राजस्थान के किसानों को कांग्रेसी सरकार आवारा पशुओं से फसल को बचाने के लिए ₹48000 तक का अनुदान दे रही है। राजस्थान तारबंदी योजना 2023 पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर चल रही है। राजस्थान तारबंदी योजना का संचालन राज्य में कई वर्षों से किया जा रहा है। राजस्थान सरकार द्वारा किसानों को खेत में बाढ़ बनाने, तारबंदी करने के लिए वित्तीय सहायता दी जाती है। राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में किसान वर्षा के पानी के माध्यम से खेती करते हैं। वही पशुओं द्वारा भी फसलों में बहुत नुकसान कर दिया जाता है। ऐसे में फसलों की पशुओं से रक्षा करने के लिए किसानो को खेत के चारों तरफ तारबंदी करनी होती है। इसलिए राज्य सरकार द्वारा किसानों को सहायता देने के लिए तारबंदी योजना का संचालन किया जा रहा है। Rajasthan Tarbandi Yojana 2023 योजना को लेकर पूरी जानकारी नीचे उपलब्ध कराई गई है।

Rajasthan Tarbandi Yojana 2023

Rajasthan Tarbandi Yojana 2023 Online Form,tarbandi yojana rajasthan form pdf,rajasthan tarbandi yojana online form,rajasthan tarbandi yojana online form pdf, Rajasthan Tarbandi Yojana 2023 Ke Liye Online Apply kaise Kare, Rajasthan Tarbandi Yojana 2023 Application Form kaise Bhare, Rajasthan Tarbandi Yojana 2023 Apply Link, Rajasthan kantedar tarbandi Yojana 2023, Rajasthan kantedar tarbandi Yojana 2023 form rajasthan tarbandi online form,tarbandi yojana login, tarbandi yojana up,tarbandi yojana 2023,rajsthan tarbandi yojana 2023 form

Latest Updates

Rajasthan Kantedar Tarbandi Yojana 2023

राजस्थान तारबंदी योजना 2023 में सरकार द्वारा ₹100 प्रति मीटर की दर से अनुदान राशि दी जाएगी। किसानों के पास जितनी अधिक जमीन होगी, उन्हें उतना अधिक अनुदान मिलेगा। Rajasthan Tarbandi Yojana 2023 योजना के अंतर्गत अधिकतम ₹40000 की सहायता किसानों को दी जाएगी।Rajasthan tarbandi Yojana 2023 ke liye online Aavedan kaise karen, Rajasthan tarbandi Yojana 2023 Application Form Process, Rajasthan tarbandi form 2023 Kaise bhare, How to Apply Rajasthan tarbandi Yojana 2023 form, Rajasthan Tarbandi Yojana 2023 Application form link.

Rajasthan Tarbandi Yojana 2023 Latest News

नीलगाय सहित अन्य आवारा पशुओं द्वारा फसलों को होने वाले नुकसान से बचाने के लिए किसानों के खेतों पर कांटेदार तार बंदी के लिए अनुदान दिया जाता है। किसान योजना का लाभ उठाकर अपने खेतों के चारों तरफ कम खर्चे में तारबंदी कर सकते हैं। इससे फसल को आवारा पशुओं से बचाया जा सकेगा। अच्छी फसल से किसानों को भी आर्थिक सहायता मिलेगी। Rajasthan Tarbandi Yojana 2023 योजना के तहत सभी श्रेणी के किसान आवेदन कर सकते हैं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल होने के लिए यहां क्लिक करें : Click Here

Rajasthan Tarbandi Yojana 2023 के अंतर्गत योजना का लाभ लघु एवं सीमांत किसानों के लिए लागत का 60% अथवा अधिकतम ₹48000 दिया जाएगा। जबकि अन्य किसानों के लिए लागत का 50% अथवा अधिकतम ₹40000 तक अनुदान दिया जाएगा। राजस्थान सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 में समूह कृषकों (10 या 10 से अधिक कृषक 5 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल के लिए) के लिए लागत का 70% तक अनुदान का प्रावधान रखा गया है। किसान जिनके पास न्यूनतम 1: 50 हेक्टेयर जमीन है, वह योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। प्रत्येक किसान को 400 रनिंग मीटर की सीमा तक अनुदान दिया जाएगा।

Rajasthan Tarbandi Yojana 2023 Eligibility

Rajasthan Tarbandi Yojana 2023 के लिए आवेदन हेतु किसान के पास जरूरी योग्यता होना जरूरी है। राजस्थान तारबंदी योजना 2023 की विस्तृत जानकारी राज्य किसान साथी पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है। Rajasthan Tarbandi Yojana 2023 योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया एवं डायरेक्ट लिंक नीचे उपलब्ध करवा दिया गया है। राजस्थान तारबंदी योजना 2023 के लिए आवेदन हेतु आवेदक के पास निम्न अहर्ता होना आवश्यक है-

  • Rajasthan Tarbandi Yojana 2023 के लिए किसान समूह के रूप में या अकेला व्यक्तिगत रूप से भी आवेदन कर सकता हैं।
  • राजस्थान तारबंदी योजना 2023 के लिए सभी श्रेणी के किसान आवेदन कर सकते हैं।
  • व्यक्तिगत आवेदन करने के लिए किसान के पास न्यूनतम 1.5 हेक्टेयर भूमि एक ही स्थान पर होनी अनिवार्य है।
  • राजस्थान तारबंदी योजना का लाभ किसान केवल एक बार ही प्राप्त कर सकते हैं।
  • समूह में तारबंदी योजना के लिए आवेदन करने पर एक किसान समूह में न्यूनतम 2 कृषक एवं न्यूनतम 1.5 हेक्टेयर जमीन होना आवश्यक है एवं समूह की भूमि की सीमाएं निर्धारित पेरीफरी में हो।
  • किसान के स्वयं के नाम से भू स्वामित्व नहीं होने की स्थिति में आवेदक किसान द्वारा नोषनल शेयर धारक का प्रमाण पत्र राजस्व या हल्का पटवारी से प्राप्त कर प्रस्तुत करना होगा।
  • राजस्थान तारबंदी योजना में किसी प्रकार का विद्युत करंट प्रवाहित नहीं किया जाएगा।
  • राजस्थान तारबंदी योजना 2023 के लिए आवेदन करने के लिए किसान को जमाबंदी की नकल देनी होगी, जो 6 महीने से पुरानी नहीं होनी चाहिए।
  • आवेदन करने वाले किसान का जन आधार कार्ड से लिंक बैंक अकाउंट चालू हालत में होना चाहिए।
  • खेतों की वस्तु स्थिति के आधार पर सही प्रकार से पेरीफेरी का निर्धारण किया जाएगा।
  • किसान ने जिस खसरे पर तारबंदी के लिए आवेदन किया है। उस खेत की फेरीफेरी की लंबाई 400 मीटर से अधिक दूरी पर शेष दूरी में कृषक द्वारा स्वयं के स्तर पर तारबंदी कराना अनिवार्य है।
  • किसी भी ट्रस्ट या सोसायटी या स्कूल या मंदिर या कॉलेज या धार्मिक स्थान आदि को उक्त योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।
  • Rajasthan Tarbandi Yojana 2023 का अनुदान प्राप्त करने के बाद तारबंदी का रखरखाव एवं मरम्मत कार्य किसान की खुद की जिम्मेदारी होगी।

Rajasthan Tarbandi Yojana 2023 Benefits

Rajasthan Tarbandi Yojana 2023 के तहत दिया जाने वाला लाभ इस प्रकार है।

  • व्यक्तिगत रूप से आवेदन करने वाले किसान लघु व सीमांत श्रेणी होने पर अधिकतम 400 रनिंग मीटर तक लागत का 60% अथवा अधिकतम राशि 48 हजार रुपए जो भी कम होगा, वह किसान को दिया जाएगा।
  • सभी श्रेणी के किसानों को न्यूनतम 1.5 हेक्टेयर कृषि भूमि होने पर लागत का 50% अथवा अधिकतम राशि 40 हजार रुपए, दोनों में से जो भी काम हो वह किसान को दिया जाएगा।
  • लघु व सीमांत श्रेणी के किसानों को अनुदान अतिरिक्त 10% अधिकतम 8000 रुपए (जो भी कम हो) राज्य योजना या मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना के तहत दिया जाएगा।

Rajasthan Tarbandi Yojana 2023 Application Form

Rajasthan Tarbandi Yojana 2023 का लाभ पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दिया जा रहा है। किसान आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अथवा नजदीकी ईमित्र पर जाकर राज किसान साथी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने का डायरेक्ट नीचे उपलब्ध करवा दिया गया है। अनुदान के लिए आवेदन के साथ ही किसानों को जमाबंदी की नकल देनी होगी, जो 6 महीने से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए। राजस्थान तारबंदी योजना 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय जन आधार कार्ड संख्या देना अनिवार्य होगा। किसानों को तारबंदी योजना के लिए आवेदन हेतु मांगे गए जरूरी दस्तावेजों की कॉपी स्कैन कर अपलोड करनी होगी।

Rajasthan Tarbandi Yojana 2023 Required Documents

राजस्थान तारबंदी योजना 2023 के लिए आवश्यक दस्तावेज इस प्रकार है-

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड कार्ड या वोटर आईडी कार्ड।
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जन आधार कार्ड
  • जमाबंदी की नकल, जो 6 महीने से पुरानी नहीं होनी चाहिए।
  • खेत का नक्शा।
  • हलफनामा (एफिडेविट)
  • बैंक खाता अकाउंट नंबर
  • मोबाइल नंबर
  • आय प्रमाण पत्र।

How To Apply For Rajasthan Tarbandi Yojana 2023

Rajasthan Tarbandi Yojana 2023 योजना के लिए कृषक समूह के रूप में आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त राजस्थान कांटेदार तारबंदी योजना 2023 के लिए किसान व्यक्तिगत रूप से भी आवेदन कर सकते हैं। Rajasthan Tarbandi Yojana 2023 योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया नीचे उपलब्ध कराई गई है। योजना का लाभ उठाने के लिए किसान एवं ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से अथवा नजदीकी ई मित्र केंद्र के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से योजना के लिए आवेदन हेतु किसान नीचे दिए गए चरणों का पालन करें-

  • सबसे पहले राज किसान साथी की Official Website पर जाना है।
  • इसके बाद Home Page पर कृषि सेक्शन में खेतों की तारबंदी लिंक पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद सभी दिशा निर्देशों को पढ़कर आवेदन के लिंक पर क्लिक करना है।
  • Rajasthan Tarbandi Yojana 2023 के लिए आवेदन का यह लिंक नीचे भी उपलब्ध करवा दिया है।
  • इसके बाद अभ्यर्थी अपने जन आधार कार्ड नंबर अथवा एसएसओ आईडी की सहायता से Login कर सकते हैं।
  • इसके बाद किसान का जन आधार कार्ड नंबर भरकर सबमिट पर क्लिक करें। इसके बाद उस सदस्य का चयन करेंगे जिसके लिए तारबंदी योजना का आवेदन करना है।
  • इसके बाद आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर OTP से वेरीफाई करेंगे।
  • इसके बाद आपको किसान के जन आधार कार्ड से लिंक बैंक अकाउंट खाते की जानकारी दिखाई देगी। इसी अकाउंट में पैसा ट्रांसफर किया जाएगा। यदि यह सही है तो पुष्टि करें पर क्लिक करेंगे।
  • इसके बाद Rajasthan Tarbandi Yojana 2023 का एप्लीकेशन फॉर्म खुल जाएगा।
  • इसके बाद किसान अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है।
  • इसके बाद जमीन का नक्शा, जमाबंदी एवं आवश्यक डाक्यूमेंट्स अपलोड करेंगे।
  • आवेदन फॉर्म पूरा सबमिट करने के बाद अंत में इसका प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख लेंगे।
  • आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद आप अपना स्टेटस चेक कर पाएंगे।

Rajasthan Tarbandi Yojana 2023 Helpline Number

राजस्थान तारबंदी योजना 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के बाद इसका भौतिक सत्यापन किया जाएगा। यह सत्यापन सही पाए जाने पर नियमानुसार अनुदान राशि किसानों के जन आधार कार्ड से जुड़े Bank Account में ट्रांसफर कर दी जाएगी। Rajasthan kantedar tarbandi Yojana 2023 की विस्तृत जानकारी अपने निकटतम किसान सेवा केंद्र पर कृषि पर्यवेक्षक से प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा किसान निशुल्क किसान कॉल सेंटर के नंबर 18001801551 पर कॉल करके भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Important Links

Start Rajasthan Tarbandi Yojana 2023 Form  Start
Rajasthan Tarbandi Yojana 2023 Apply Form RajKishan Portal Click Here
Rajasthan Tarbandi Yojana 2023 Apply Form SSO Portal Click Here
Notification for general information Click Here
Official Website Click Here
Join WhatsApp Group Click Here
Join Telegram Click Here
Check All Latest Jobs Studygovtjob.com

Rajasthan Tarbandi Yojana 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म कब शुरू होंगे?

राजस्थान तारबंदी योजना 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म शुरू हो गए हैं।

Rajasthan Tarbandi Yojana 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

राजस्थान तारबंदी योजना 2023 के लिए किसान अभ्यर्थी स्वयं राज किसान पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट या अपनी एसएसओ आईडी या अपनी नजदीकी ई-मित्र केंद्र पर जाकर कर सकते हैं राजस्थान तारबंदी योजना 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रोसेस और डायरेक्ट लिंक पर उपलब्ध करवा दिया है।

Leave a Comment