Rajasthan Mukhyamantri Rajshri Yojana 2023 राजस्थान मुख्यमंत्री राजश्री योजना 2023 के तहत मिलेंगे ₹50000: मुख्यमंत्री राजश्री योजना की शुरुआत 1 जून 2016 से कर दी गई थी। योजना की शुरुआत बालिकाओं के प्रति समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने तथा उनके स्वास्थ्य और शैक्षणिक स्तर में सुधार करने के लिए लागू की गई है। मुख्यमंत्री राजश्री योजना के तहत 1 जून 2016 या उसके बाद जन्म लेने वाली बालिकाएं लाभ की पात्र हैं। Rajasthan Mukhyamantri Rajshri Yojana 2023 के लिए आवेदन हेतु जरूरी योग्यता, आयु सीमा, आवेदन की प्रक्रिया तथा अन्य संबंधित जानकारी नीचे उपलब्ध कराई गई है।
Rajasthan Mukhyamantri Rajshri Yojana 2023
मुख्यमंत्री राजश्री योजना 1 जून 2016 से संपूर्ण राज्य में लागू कर दी गई है। योजना के तहत बालिकाओं को जन्म से लेकर 12वीं पास करने तक कुल ₹50000 की राशि उपलब्ध कराई जाती है। यह राशि कुल 6 किस्तों में दी जाती है। Rajasthan Mukhyamantri Rajshri Yojana 2023 योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक के पास पात्रता होनी जरूरी है। मुख्यमंत्री राजश्री योजना 2023 के लिए आवेदन हेतु जरूरी जानकारी नीचे उपलब्ध कराई गई है। राजस्थान मुख्यमंत्री राजश्री योजना 2023 की विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यार्थी ऑफिशल नोटिफिकेशन जरूर चेक करें।
Mukhyamantri Rajshri Yojana 2023 का उद्देश्य
Rajasthan Mukhyamantri Rajshri Yojana 2023 का उद्देश्य इस प्रकार है।
- बालिकाओं के लालन-पालन, शिक्षा और स्वास्थ्य के मामले में होने वाले लिंगभेद को रोकना और बालिकाओं का बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सुनिश्चित करना है।
- मुख्यमंत्री राजश्री योजना का उद्देश्य संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देकर मातृ मृत्यु दर में कमी लाना है।
- राजस्थान में बालिका जन्म के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करते हुए बालिका का समग्र विकास करना है।
- बालिका शिशु मृत्यु दर में कमी लाना और घटते हुए बाल लिंगानुपात को सुधारना है।
- बालिकाओं का स्कूलों में नामांकन एवं ठहराव सुनिश्चित करना है।
- बालिकाओं को समाज में समानता का अधिकार दिलाना है।
Mukhyamantri Rajshri Yojana 2023 Benefits (लाभ)
Rajasthan Mukhyamantri Rajshri Yojana 2023 योजना के अंतर्गत लाभार्थी बालिका के माता-पिता अथवा अभिभावक को कुल ₹50000 की सहायता राशि दी जाती है। राजस्थान के राजकीय तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा संस्थागत प्रसव हेतु अधिकृत निजी चिकित्सा संस्थानों में प्रसव से जन्म लेने वाली लड़कियों की माता को अस्पताल से छुट्टी मिलने पर ₹2500 की सहायता राशि मिलती है। इसके बाद बालिका की 1 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर ₹2500 की सहायता राशि मिलती है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल होने के लिए यहां क्लिक करें : Click Here
- बेटी के जन्म के समय 2500 रूपये
- 1 वर्ष का टीकाकरण होने पर 2500 रूपये
- पहली कक्षा में प्रवेश लेने पर 4000 रूपये
- कक्षा 6 में प्रवेश लेने पर 5000 रूपये
- 10 वीं कक्षा में प्रवेश लेने पर 11000 रूपये
- कक्षा 12 पास करने पर 25000 रूपये।
किसी सरकारी विद्यालय में प्रथम कक्षा में प्रवेश लेने पर बालिका के नाम से ₹4000 की राशि दी जाती है। इसी प्रकार सरकारी विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश लेने पर बालिका के नाम ₹5000 की राशि मिलती है। इसके बाद जब बालिका कक्षा 10 में प्रवेश लेती है तो ₹11000 एवं 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने पर ₹25000 की सहायता राशि दी जाती है। राजस्थान मुख्यमंत्री राजश्री योजना 2023 के अंतर्गत लाभार्थी को सहायता राशि सीधे खाते में ट्रांसफर की जाती है।
Mukhyamantri Rajshri Yojana 2023 Eligibility (पात्रता एवं शर्तें)
- राजस्थान मुख्यमंत्री राजश्री योजना का लाभ केवल उन्हीं बालिकाओं को मिलेगा जिनका जन्म 1 जून 2016 या इसके बाद हुआ है।
- प्रथम किस्त का लाभ लेते समय आधार या जन आधार कार्ड नहीं होने की स्थिति में संस्थागत प्रसव के आधार पर लाभ दिया जाएगा। योजना के अंतर्गत दूसरी किस्त का लाभ लेने से पहले आधार या जन आधार कार्ड उपलब्ध कराना आवश्यक होगा।
- Rajasthan Mukhyamantri Rajshri Yojana 2023 योजना का लाभ केवल राजस्थान की मूल निवासी प्रसूताओं को मिलेगा।
- प्रथम किस्त हेतु राज्य की राजकीय एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा संस्थागत प्रसव हेतु अधिकृत निजी चिकित्सा संस्थानों में प्रसव से बालिका का जन्म लेना आवश्यक है।
- पहली और दूसरी किस्ट का लाभ संस्थागत प्रसव से जन्म लेने वाली सभी बालिकाओं को मिलेगा जबकि तीसरी और इसके बाद की किस्तों का लाभ परिवार में अधिकतम 2 जीवित संतान तक ही सीमित होगा।
- दूसरी किस्त का लाभ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मातृ शिशु स्वास्थ्य कार्ड या ममता कार्ड के अनुसार सभी टीके लगवाने पर मिलेगा।
Mukhyamantri Rajshri Yojana 2023 Required Documents
राजस्थान मुख्यमंत्री राजश्री योजना 2023 के लिए आवश्यक दस्तावेज इस प्रकार हैं-
- आधार कार्ड
- जन आधार कार्ड
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- महिला के बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- महिला का बैंक अकाउंट नंबर
Important Links
Mukhyamantri Rajshri Yojana 2023 नियम और शर्तें | Click Here |
Official Website | Click Here |
Join WhatsApp Group | Click Here |
Join Telegram | Click Here |
Check All Latest Jobs | Studygovtjob.com |
Rajasthan Mukhyamantri Rajshri Yojana 2023 के तहत लाभार्थी को कितनी राशि मिलेगी?
मुख्यमंत्री राजश्री योजना 2023 के तहत बालिका को 6 किस्तों के रूप में 50 हजार रुपए की राशि दी जाएगी।
Rajasthan Mukhyamantri Rajshri Yojana 2023 के लिए आवेदन कैसे करें?
मुख्यमंत्री राजश्री योजना 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन अपने क्षेत्र की आंगनवाड़ी या नजदीकी ई मित्र केंद्र से कर सकते हैं।