WhatsApp Group Join Now

Telegram Group Join Now

Rajasthan Board Merit Scholarship 2023 राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं में अच्छे अंक लाने वाले विद्यार्थियों को मिलेगी छात्रवृत्ति

Rajasthan Board Merit Scholarship 2023 राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं में अच्छे अंक लाने वाले विद्यार्थियों को मिलेगी छात्रवृत्ति: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं एवं 12वीं कक्षा में उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति दी जाएगी। Rajasthan Board Merit Scholarship 2023 योजना का लाभ राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं, बारहवीं कक्षा, वरिष्ठ उपाध्याय एवं प्रवेशिका परीक्षा में बैठने वाले अभ्यर्थियों को मिलेगा। राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को यह छात्रवृत्ति मिलने से उन्हें आगे की पढ़ाई करने में आसानी होगी। Rajasthan Board Merit Scholarship 2023 के अंतर्गत राजस्थानी बोर्ड के 10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति के बारे में नीचे संपूर्ण जानकारी दी गई है।

Rajasthan Board Merit Scholarship 2023

Latest Updates

राजस्थान बोर्ड द्वारा सीनियर सेकेंडरी के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को 3 माह तक ₹500 प्रतिमाह छात्रवृत्ति की राशि दी जाएगी। सीनियर सेकेंडरी विज्ञान वर्ग में प्रथम 40 स्थानों पर, सीनियर सेकेंडरी वाणिज्य वर्ग, कला वर्ग एवं वरिष्ठ उपाध्याय वर्ग में प्रथम 20 स्थानों पर रहने वाले विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ दिया जाएगा।

इसी प्रकार से माध्यमिक स्तर पर प्रथम 150 स्थानों पर तथा प्रवेशिका में प्रथम 10 स्थान प्राप्त करने वाले परीक्षार्थियों को ₹400 प्रतिमाह की छात्रवृत्ति 2 वर्ष के लिए दी जाएगी।

राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं प्रवेशिका एवं वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को विभिन्न दरों के अनुसार अलग-अलग छात्रवृत्ति राशि उपलब्ध कराई जाएगी। राजस्थान बोर्ड की छात्रवृत्ति की विस्तृत जानकारी अभ्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट एवं अपने संस्था प्रधान से भी प्राप्त कर सकते हैं। विभिन्न कक्षा के विद्यार्थियों को निम्न दरों के अनुसार छात्रवृत्ति दी जाएगी-

कक्षा अवधि छात्रवृत्ति
उच्च माध्यमिक परीक्षा उत्तीर्ण 3 वर्ष 500 रुपए प्रतिमाह
वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा उत्तीर्ण 3 वर्ष 500 रुपए प्रतिमाह
प्रवेशिका परीक्षा उत्तीर्ण 2 वर्ष 400 रुपए प्रतिमाह
माध्यमिक परीक्षा उत्तीर्ण 2 वर्ष 400 रुपए प्रतिमाह

Leave a Comment