Anganwadi Recruitment 2023: आंगनबाड़ी भर्ती 2023 का इंतजार खत्म हो गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आंगनबाड़ी भर्ती का नोटिफिकेशन अलग-अलग पदों के लिए जारी किया गया है। यह भर्ती ग्रामीण क्षेत्र के लिए की जा रही है। आंगनबाड़ी भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के लिए जारी किया गया है। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 64 पद, मिनी कार्यकर्ता के 4 पद और सहायिका के 69 पद रखे गए हैं।
आंगनबाड़ी भर्ती के लिए आवेदन करने की तिथि
आंगनबाड़ी भर्ती के लिए योग्य अभ्यर्थियों को ऑफलाइन मोड में आवेदन करना होगा। आंगनबाड़ी भर्ती 2023 के लिए महिला अभ्यर्थी ऑफलाइन मोड में 20 जनवरी 2023 से लेकर 20 फरवरी 2023 तक आवेदन कर सकती हैं। आंगनबाड़ी भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म जमा करवाने की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2023 को शाम 5:00 बजे तक रखी गई है।
आंगनबाड़ी भर्ती के लिए योग्यता
आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती हेतु महिला अभ्यर्थी का न्यूनतम दसवीं कक्षा पास होना अनिवार्य है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए अभ्यर्थी 12वीं पास होना चाहिए।
आंगनबाड़ी भर्ती के लिए आयु सीमा
आंगनबाड़ी भर्ती में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मिनी कार्यकर्ता और सहायिका के पद के लिए आयु सीमा 21 से 40 वर्ष तक रखी गई है। इसमें आरक्षित वर्गों की महिलाओं के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष तक रखी गई है।
आंगनबाड़ी भर्ती 2023 को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी
आंगनबाड़ी भर्ती में महिला जिस आंगनबाड़ी केंद्र से आवेदन कर रही है। वहां की मूल निवासी होना जरूरी है। विधवा महिला एवं तलाकशुदा महिला को ससुराल और मायके दोनों स्थानों के लिए स्थानीय निवासी माना जाएगा। आंगनबाड़ी भर्ती में आवेदन कर रही महिला के घर में शौचालय होना और उसका नियमित उपयोग करने संबंधी घोषणा पत्र देना होगा।
आंगनबाड़ी भीलवाड़ा भर्ती 2023 का विज्ञापन आसींद, बनेड़ा, भीलवाड़ा शहर, हुरड़ा, जहाजपुर, कोटडी, मांडल, मांडलगढ़, रायपुर, सहाड़ा, शाहपुरा, सुवाणा ग्रामीण क्षेत्रों के लिए जारी किया गया है। आंगनबाड़ी भर्ती कुल 137 पदों के लिए निकाली गई है।